mochobastar.com
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...

दंतेवाड़ा /किरंदुल रफ्तार का कहर: बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, मोटरसाइकिल सवार घायल।


आईबीपी पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, सिर में लगी चोट; अस्पताल में उपचार जारी

किरंदुल। शनिवार को किरंदुल में आईबीपी पेट्रोल पंप के सामने एक बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक के सिर में चोट आई, जिसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से किरंदुल परियोजना अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एलएंडटी कंपनी के कार्यस्थल एसपी-3 की ओर से शर्मा बस (क्रमांक CG 08 M 5400) मुख्य सड़क की ओर आ रही थी। इसी दौरान फुटबॉल ग्राउंड की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल से बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार को सिर में चोट लग गई। घायल की पहचान हीरोली दोकापारा निवासी के रूप में बताई गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तत्काल एंबुलेंस से किरंदुल परियोजना अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में घायल का प्राथमिक उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही थी।

हादसे ने फिर उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल

किरंदुल की मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही के बीच हुई इस टक्कर ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form