mochobastar.com
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...

नीलेश पाणिग्रही बने दंतेवाड़ा जिला युवा इंटक अध्यक्ष।

छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक की 47वीं कार्यसमिति की बैठक में मिला नियुक्ति पत्र, मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन ने दी बधाई

बचेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक की 47वीं कार्यसमिति की बैठक 18 नवंबर को सनराइज क्लब, चांपा (छत्तीसगढ़) में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), बचेली के युवा एवं ऊर्जावान सदस्य श्री नीलेश पाणिग्रही को दंतेवाड़ा जिला युवा इंटक के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने बैठक के दौरान नीलेश पाणिग्रही को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

संगठन में उनकी सक्रियता, कार्य के प्रति समर्पण, युवाओं के बीच बेहतर सहभागिता एवं संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर योगदान को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए दंतेवाड़ा जिले में युवा इंटक की कमान सौंपी है।

नीलेश पाणिग्रही की इस नियुक्ति पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), बचेली ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यूनियन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दंतेवाड़ा जिले में युवा इंटक का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवा श्रमिकों  के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

इस अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने नीलेश पाणिग्रही को नई जिम्मेदारी देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह सहित समस्त प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form