mochobastar.com
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...

बचेली में खाद्य विभाग का निरिक्षण,होटल रेस्टोरेंट में गहन निरीक्षण दी गई समझाइश।


‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के दिए सख्त निर्देश।

दंतेवाड़ा/बचेली, 20 नवंबर 2026।

आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 18 नवंबर को बचेली के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण कर संचालकों को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स आदित्य फास्ट फूड सेंटर एंड डेली नीड्स, न्यू देशी डिलाइट्स रेस्टोरेंट, गांगुली किचन एवं नवाब होटल का जायजा लिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच की। 

निरीक्षण के दौरान नियमों के पालन में कमी पाए जाने पर नवाब होटल को सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया। वहीं न्यू देशी डिलाइट्स रेस्टोरेंट में रागी आटा के 11 डेमेज पैकेट मौके पर ही नष्ट कराए गए। 

संचालकों को दिए गए ये निर्देश

खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने, समय-समय पर पेस्ट कंट्रोल कराने, खाद्य पंजीयन प्रमाणपत्र प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने तथा खाद्य कारोबारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा कर्मचारियों को ग्लव्स एवं एप्रन पहनकर काम कराने और प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए भी कहा गया।

आम नागरिकों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना अभियान का उद्देश्य

खाद्य सुरक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना है, ताकि आम लोगों को मिलावटरहित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form