mochobastar.com
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवा-संकल्प पर जगदलपुर में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

धरमपुरा से एयरपोर्ट तक गूंजा सेवा और विकसित भारत का संदेश, मंत्री केदार कश्यप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन हुए शामिल

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को जगदलपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर पर देशभर में भाजपा द्वारा सेवा एवं समर्पण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

जगदलपुर में सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत धरमपुरा क्रीड़ा परिसर से हुई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के समक्ष पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

वर्चुअल संबोधन के बाद दिलाया गया विकसित भारत का संकल्प
यात्रा से पूर्व धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन का वर्चुअल संबोधन हुआ। संबोधन के बाद कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प दिलाया।

इसके बाद मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा नेताओं के साथ सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की और यात्रा को रवाना किया। कार्यकर्ता हाथों में सेवा ज्योति लेकर यात्रा में शामिल हुए।

केदार कश्यप ने मोदी को दी बधाई
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 वर्ष की सेवा यात्रा पूर्ण करने पर बस्तरवासियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कश्यप ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और तब से मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सार्वजनिक सेवा की यात्रा जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

कश्यप ने विशेष रूप से बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद का दंश झेल चुके बस्तर के लिए इसके खिलाफ मिली सफलता महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति बस्तरवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास मिश्रा, खेमसिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाणिग्राही, परीस राम बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, ललिता बघेल, माहेश्वरी ठाकुर, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, निर्देश दीवान, अभिलाष यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम भाजपा के ‘सेवा और समर्पण’ अभियान के तहत हुआ। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form