mochobastar.com
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...

नागारास में सजा ‘आंगन मिलन सेवा उत्सव’, बच्चों-महिलाओं से हुआ सीधा संवाद।


आंगनबाड़ी सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

सुकमा। जिले के ग्राम पंचायत नागारास में आंगन मिलन सेवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती गीता कवासी शामिल हुईं।

उत्सव के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं और आंगनबाड़ी सेवाओं की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, महिलाओं एवं बच्चों के विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना तथा इन सेवाओं से अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित विभागीय कर्मचारियों की सहभागिता रही। इस दौरान श्रीमती गीता कवासी ने महिला एवं बच्चों के विकास को प्राथमिकता देने तथा आंगनबाड़ी सेवाओं को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।

आंगन मिलन सेवा उत्सव के माध्यम से ग्रामीणों और विभागीय सेवाओं के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form