mochobastar.com
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...

दंतेवाड़ा साप्ताहिक बाजार में चाकूबाजी से सनसनी



मामूली बहस के बाद युवक के गले पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले के साप्ताहिक बाजार में मामूली बहस के बाद चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। आरोपी ने ऑटो में बैठे युवक के गले पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 30 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित बाबूलाल कड़ियाम बोलेरो वाहन से सवारी लेकर साप्ताहिक बाजार पहुंचा था। इसके बाद वह ऑटो में बैठकर अपने गांव के परिचितों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी भगत राम नेताम ऑटो के पीछे से पहुंचा और बाबूलाल के गले पर चाकू से वार कर दिया।

हमले के बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना दंतेवाड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर 1 अक्टूबर 2026 को आरोपी भगत राम नेताम, पिता चमरू नेताम, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़ेपारा बिंजाम, थाना फरसपाल, जिला दंतेवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में सउनि पंकज धर, आरक्षक जुगलाल नेताम, जलदेव मरकाम, गोपाल पुजारी और राजू ताती की प्रमुख भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form